आज हम बात करेंगे सुपर कंप्यूटर क्या है और यह क्या काम करता है? Supercomputer in Hindi के बारे में।






कंप्यूटर के बारे में तो आप सभी जानते ही होंगे, लेकिन आज हम आपको सुपर कंप्यूटर के बारे में बताएंगे। अगर आप Super Computer के बारे में नहीं जानते हैं तो यह पोस्ट आपके लिए ही है। इस पोस्ट में आपको सुपर कंप्यूटर की पूरी जानकारी हिंदी में मिल जाएगी। इस पोस्ट में आपको सुपर कंप्यूटर क्या है? सुपर कंप्यूटर कैसे काम करता है? सुपर कंप्यूटर क्या क्या काम करता है? सुपर कंप्यूटर की कीमत कितनी होती है? दुनिया का सबसे तेज सुपर कंप्यूटर कौनसा है? भारत का सबसे तेज सुपर कंप्यूटर कौन सा है? इस सब की जानकारी मिलेगी। तो चलिए जानते हैं, सुपरकंप्यूटर क्या है और यह क्या कार्य करता है? Super Computer Kya Hai Aur Kya Kaam Karta Hai - What is Supercomputer in Hindi.
अगर हम पहले जमाने की बात करें तो कंप्यूटर में vacuum tubes और transistors का इस्तेमाल होता था और कंप्यूटर बड़े-बड़े room के आकार के हुआ करते थे।


लेकिन Integrated Circuit और microchips आने के बाद कंप्यूटर का साइज काफी हद तक कम हो गया है। आईये जानते हैं सुपर कंप्यूटर के बारे में।
विषय-सूची दिखाएँ


सुपरकंप्यूटर क्या है? (What is Supercomputer in Hindi)


सुपरकंप्यूटर एक सामान्य उद्देश्य वाले कंप्यूटर की तुलना में उच्च स्तर के प्रदर्शन वाला एक कंप्यूटर है। Supercomputer general purpose computer की तुलना में बहुत High Level की Calculation and computing perform कर सकता है।
यह सामान्य कंप्यूटर से हजारों गुना ज्यादा fast काम करता है। इसीलिए इसे supercomputer कहा जाता है। ये किसी भी समय सभी available computer system की तुलना में सबसे तेज और पावरफुल होता है।
सुपर कंप्यूटर प्रदर्शन सामान्यत: फ्लोटिंग प्वाइंट ऑपरेशन में प्रति सेकंड मिलियन निर्देशों की बजाय प्रति सेकंड मापा जाता है।
इस computer system को वहां पर काम में लिया जाता है जहां पर बहुत ज्यादा power and fast processing के साथ real time task perform की जरूरत होती है।

सुपर कंप्यूटर में ऑपरेटिंग सिस्टम:

सुपर कंप्यूटर की performance को FLOPS में measured किया जाता है, जिसका मतलब होता है Floating-point operations per second. इसीलिए जिस कंप्यूटर में जितनी ज्यादा FLOPS होंगी उतना ही ज्यादा Powerful होगा।
एक सुपर कंप्यूटर ऐसा कंप्यूटर होता है जोकि currently सबसे highest operational rate में perform करता है। इसका सबसे ज्यादा इस्तेमाल scientific और engineering applications करने के लिए किया जाता है।


सुपर कंप्यूटर काम कैसे करता है?


सुपर कंप्यूटर की जरूरत वैज्ञानिक और इंजीनियरिंग प्रयोगो जिनमें बहुत ज्यादा database और high level के calculation की गणना की जरूरत पड़ती है, के लिए इस्तेमाल किया जाता है।
सुपर कंप्यूटर बहुत तेज, शक्तिशाली और महंगे होते हैं। इसीलिए इसका उपयोग वहीं पर किया जाता है जहां पर बहुत बड़ा और तेजी से कैलकुलेशन करने की जरूरत होती है।
इसके अलावा स्पेशल ऑपरेशन में भी इसका इस्तेमाल किया जाता है, क्योंकि स्पेशल ऑपरेशनो में समय की बहुत कमी होती है, उनमें कम समय में ज्यादा काम करना होता है।


सुपर कंप्यूटर क्या-क्या कार्य करता है?


चलिए मैं आपको थोड़ा एक्सप्लेन करके बता देता हूं कि सुपर कंप्यूटर का इस्तेमाल कहां कहां पर होता है। सुपर कंप्यूटर से मुख्यत: निम्न कार्य किए जाते हैं।
Functions of Supercomputer:
  1. जलवायु अनुसंधान (Climate Research)
  2. मौसम की भविष्यवाणी ( Weather forecasting)
  3. शारीरिक सिमुलेशन (Physical Simulations)
  4. कोड ब्रेकिंग (Code Breaking)
  5. जेनेटिक एनालिसिस (Genetic Analysis)
  6. एनिमेटेड ग्राफिक्स (Animated Graphics)
  7. क्वांटम यांत्रिकी (Quantum Mechanics)
  8. आणविक मॉडलिंग (Molecular Modeling)
  9. तेल और गैस की खोज (Oil and Gas Exploration)
  10. तरल गतिशील करना (Fluid Dynamic Calculations)
  11. परमाणु ऊर्जा अनुसंधान (Nuclear Energy Research)

सुपर कंप्यूटर की कीमत कितनी होती है?


Price of Supercomputer in Hindi: सुपर कंप्यूटर की कीमत इस बात पर निर्भर करती है कि यह कितनी floating point per second की speed से गणना करता है।
जो सुपर कंप्यूटर जितना ज्यादा तेज होगा उसकी कीमत उतनी ही ज्यादा होगी, यानी वह उतना ही महंगा होगा।
इसलिए सुपर कंप्यूटर को बनाना और इस्तेमाल करना आसान नहीं होता है। सामान्यत: सुपर कंप्यूटर की कीमत $20,000 होती है लेकिन बड़े सुपर कंप्यूटर की कीमत 300 मिलियन अमेरिकी डॉलर तक होती है।


विश्व का सबसे तेज कंप्यूटर (Supercomputer of the World)


सुपर कंप्यूटर की बात होने पर आपके मन में यह सवाल जरूर आया होगा कि दुनिया के सबसे तेज सुपर कंप्यूटर कौन से हैं और कौन-कौन से देश के हैं?
विश्व के 2 सबसे तेज कंप्यूटर अमेरिका के हैं। इन दोनों कंप्यूटर के नाम, Summit and Sierra है। यह दोनों आईबीएम प्रौद्योगिकी का उपयोग करते हैं।

Summit को जून 2018 में दुनिया के सबसे तेज कंप्यूटर का ताज पहनाया गया था। उसने गणितीय परीक्षण LINPACK का प्रदर्शन 122.3 पेटाफ्लॉप्स प्रति सेकंड पर किया था।
Summit के पहले चीन का सनवे ताइहुलाइट (Sunway TaihuLight) विश्व का सबसे तेज कंप्यूटर था। जिसका अनुमानित मूल्य 273 मिलियन डॉलर था।
कुल मिलाकर दुनिया के 10 सबसे तेज सुपर कंप्यूटरों में 5 अमेरिकी, 1 चीनी और 1-1 स्वीटजरलैंड, जापान और जर्मनी का है।

भारत का सबसे तेज कंप्यूटर (Supercomputer of India)

जनवरी 2018 के हिसाब से, प्रत्यूष (Cray XC40) भारत का सबसे तेज सुपर कंप्यूटर है। इसके मेमोरी 1.5 टेराबाइट है। इसका उद्घाटन (8 जनवरी 2018) को केंद्रीय पृथ्वी विज्ञान मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन द्वारा किया गया था।
यह पुणे में "भारतीय उष्णकटिबंधीय मौसम विज्ञान संस्थान" (IITM) में स्थित है। भारत के सुपर कंप्यूटर की Top speed 42.56 TFLOPS per second है।
भारत के टॉप 5 सुपर कंप्यूटर।
भारत के 5 सबसे तेज सुपर कंप्यूटर के नाम इस प्रकार है।
  1. प्रत्यूष - Cray XC40
  2. मिहिर - Cray XC40
  3. InC1 - Lenovo C1040
  4. SERC - Cray XC40
  5. iDataPlex DX360M4

Supercomputer को कब और किसने बनाया?


अगर आप कंप्यूटर के इतिहास का अध्ययन करोगे तो आपको पता चलेगा कि किसी एक का इसमें योगदान नहीं है, बल्कि यह बहुत से लोगों के योगदान से बना है।
कंप्यूटर को बनाने में अलग-अलग लोगों ने अलग-अलग समय में अलग अलग योगदान दिया है। उसके बाद हमें यह amazing machine (computer) मिला है।
लेकिन अगर बात की जाए किसी एक ही व्यक्ति की तो सुपर कंप्यूटर को बनाने में सबसे ज्यादा योगदान Seymour Cray (1925-1996) ने दिया है। इसलिए उन्हें सुपर कंप्यूटर को बनाने में सबसे ज्यादा श्रेय दिया जाता है।

सुपर कंप्यूटर के लाभ:


आईबीएम, पेपाल जैसी कई बड़ी कंपनियों द्वारा सुपर कंप्यूटर का इस्तेमाल किया जाता है। यह कंप्यूटर ना सिर्फ नॉर्मल कंप्यूटर से ज्यादा स्पीड प्रदान करता है बल्कि ऑनलाइन होने वाली धोखाधड़ी को भी कम करता है।
यह सामान्य कंप्यूटर की तुलना में हजारों गुना तेजी से काम करता है। जिससे हम कम समय में ज्यादा से ज्यादा काम कर पाते हैं।
कुल मिलाकर सुपर कंप्यूटर आज की भागदौड़ वाली दुनिया में भाग दौड़ करने वाले लोगों की जरूरत बन चुका है। कुछ क्षेत्र तो इस पर इतने आश्रित हो गए हैं कि उनका बिना सुपर कंप्यूटर के काम ही नहीं हो पाता है।


निष्कर्ष,


आज हम सूचना प्रौद्योगिकी के युग में जी रहे हैं और यह प्रौद्योगिकी कंप्यूटर के बिना हो ही नहीं सकती है। हम डेली लाइफ में जो कंप्यूटर उपयोग करते हैं, उसे साधारण कंप्यूटर कहा जाता है।
साधारण कंपलेक्स सिरप साधारण कार्य जैसे छोटी मोटी गणना करना, पिक्चर देखना, टेक्स्ट टाइप करना हो सकते हैं। लेकिन बड़े कामों के लिए सुपर कंप्यूटर की जरूरत होती है।
इस लेख में हमने जाना कि सुपर कंप्यूटर क्या है और क्या क्या काम करता है? सुपर कंप्यूटर का इस्तेमाल कहां कहां होता है? सुपर कंप्यूटर की कीमत कितनी होती है?